Crime News – महिला का न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर संबंध बनाए, आरोपी गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

संयोगितागंज में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुटीक संचालिका की शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने फेसबुक पर महिला से दोस्ती की थी। बाद में महिला को मिलने बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

संयोगितागंज टीआई तहजीब काजी के मुताबिक, आरोपित का नाम सुभाष पुत्र अनारसिंह चौहान निवासी हिम्मत नगर पालदा है। उसके विरुद्ध क्षेत्र में ही रहने वाली 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि मार्च 2022 में रेखा नामक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी।

महिला समझ कर उसने बातचीत शुरू कर दी। करीब 15 दिन बाद उसने बताया कि वह रेखा नहीं बल्कि सुभाष चौहान है और घर के सामने ही रहता है। आरोपित ने मोबाइल नंबर साझा किए और कहा कि जरूरी बात करना चाहता है।

बदमाश करने की देता था धमकी – आरोपितों ने महिला से बात की और नौलखा स्थित बैंक के पास मिलने बुलाया। यहां से वह साजन नगर स्थित एक मकान में ले गया और उसके साथ फोटो खींच लिए।

आरोपित ने फोटो जारी कर बदनाम करने की धमकी दी और महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह महिला पर निगरानी भी रखने लगा।

उसके आने जाने पर जोर देता और प्रत्येक बात पूछता था। परेशान होकर महिला थाने पहुंची और उसके खिलाफ दु्ष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर करवाई। टीआई के मुताबिक पुलिस ने बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।