Crime News: दो भाइयों पर रॉड से जानलेवा हमला, एक की मौत, एक गंभीर हालत में

sadbhawnapaati
1 Min Read

Crime News: विदिशा जिले के त्योंदा में कोर्ट में पेशी के बाद घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर दर्जन भर लोगों ने रॉड से हमला कर दिया, जिसमें से 28 साल के रविंद्र कुर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके भाई अरविंद कुर्मी की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए विदिशा रेफर किया है। पीड़ित के परिजन ने सड़क पर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल अरविंद और रविन्द्र का गांव के ही रहने वाले बद्री पटेल, जितेन्द्र पटेल से 2019 में विवाद हुआ था। इस विवाद में रविन्द्र और अरविंद आरोपी बने थे, यह मामला न्यायालय में चल रहा था। इसी केस के सिलसिले में दोनों भाई भी पेश हुए थे। पेशी के बाद घर लौट ही रहे थे कि अचानक विरोधी पक्ष के दर्जन भर लोगों ने पहले गाड़ी को टक्कर मारी, फिर हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Share This Article