Crime News:  दरिंदगी! नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मेरठ में किशोरी को धमकी देकर एक युवक कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित युवती ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए।

Crime News: मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी सात महीने से जबरन दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि नाबालिग किशोरी (17) की आंखों की रोशनी कम है। वह घर पर ही रह रही है। पड़ोसी दीपक सात माह से जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई।किशोरी ने बताया कि दीपक ने उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

उसके वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। जिसके चलते वह खामोश थी। रविवार को परिजन किशोरी को लेकर खरखौदा थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी का मेडिकल कराया गया है। सीओ किठौर बृजेश सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।