Crime News -तीन दिन में दूसरी बार सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

6 लड़कियां 3 लड़के पकड़ाए, होटल संचालक और ब्रोकर भी गिरफ्तार
Sex Racket in Indore – इंदौर में बीते तीन दिनों के अंदर दूसरी बार सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। देह व्यापार का कारोबार एक होटल से चलाया जा रहा था जहां से पुलिस ने 6 लड़कियों के साथ 3 लड़कों को पकड़ा है।
पुलिस ने होटल के संचालक और ब्रोकर को भी पकड़ा है जिनकी मदद से देह व्यापार का ये गंदा कारोबार संचालित किया जा रहा था। सेक्स रैकेट शहर के नवलखा मंगलमूर्ति नगर में चलाया जा रहा था।

इंदौर की भंवरकुआं थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के नवलखा मंगलमूर्ति नगर की एक होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लिया और दो सिपाहियों को कस्टमर बनाकर होटल में भेजा।

जहां पर कस्टमर बनकर पहुंचे सिपाहियों ने लड़कियों के बारे में बात की और जब होटल संचालक ने पैसे लेकर कमरे में लड़कियां उपलब्ध कराने की बात कही तो सिपाहियों ने अपने अधिकारियों को सूचना भेज दी।
जिसके बाद पुलिस होटल में पहुंची और छापा मारते हुए होटल के अलग अलग कमरों से 6 लड़कियों को तीन लड़कों के साथ संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया।

होटल संचालक और ब्रोकर भी गिरफ्तार

पुलिस ने होटल से 6 लड़कियों व 3 लड़कों को पकड़ने के साथ ही होटल के संचालक पुनीत गौड़ व एक ब्रोकर टाइगर को भी गिरफ्तार किया है। होटल संचालक व ब्रोकर दोनों ही मिलकर इस सेक्स रैकेट का संचालन कर रहे थे।

पता चला है कि ब्रोकर टाइगर देह व्यापार से जुड़ी लड़कियों से संपर्क में रहता था और वही ग्राहकों को मोबाइल पर लड़कियों की फोटोज दिखाकर होटल में मीटिंग तय कराता था।
बता दें कि तीन दिन पहले रविवार की रात को भी भंवरकुआं थाना पुलिस ने नवलखा के इंदिरा कॉम्प्लेक्स स्थित फ्लैट पर छापा मारते हुए वहां भी सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था।
तब पुलिस ने वहां से यहां से भी 6 लड़कियों के साथ तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। फ्लैट से पकड़ी गईं सभी लड़कियां खुद को मॉडल और फैशन डिजाइनर बताकर फ्लैट पर रुकी हुईं थीं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।