Crime | पुलिस चौकी में घुसकर नाराज़ भीड़ ने आरोपियों को पीटा | Indore |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हरदुआ खमरिया चौकी में सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने चौकी पर हमला कर दिया। हमले के दौरान भीड़ ने आरोपियों को जमकर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि हरदुआ खमरिया निवासी 28 वर्षीय सुखपाल अहिरवार पुत्र जनक लाल अहिरवार मछली पकड़ रहा था। तभी पुलिया से पास कमलेश लोधी और गोविंद लोधी के द्वारा उसका एक्सीडेंट हो गया. सड़क हादसे में सुखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए दमोह के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद नाराज परिजनों और उनके साथियों ने हरदुआ खमरिया चौकी में घुसकर हमला बोल दिया। जहां आरोपी को पकड़ कर रखा गया था। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों को जमकर पीटा और खूब हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वो भीड़ को काबू नहीं कर सकी। इस दौरान पुलिस से भी धक्का-मुक्की हुई। फ़िलहाल इस घटना के बाद चौकी पर हमला कर आरोपियों को पीटने के मामले में व सरकारी संपत्ति को नुकसान सहित विभिन्न धाराओं में सात नामजद और 20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी पन्ना के मुताबिक, सड़क हादसे के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
108 Comments