कांग्रेस ने रणनीति में किया परिवर्तन, हर उप चुनाव वाले क्षेत्र मे रहेगा 15000 कार्यकर्ताओं का ब्रिगेड मध्यप्रदेश में कांग्रेस 27 विधानसभाओं के उप चुनावों में, भाजपा को मात देने के लिए पहली बार नए सिरे से रणनीति तैयार कर रही है। इसमें खास यह है कि भाजपा के पन्ना प्रमुख के पैटर्न पर कांग्रेस भी 20 मतदाताओं पर 1 इंचार्ज बना रही है। यानी प्रत्येक विधानसभा में 15000 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होगी।
इस तरह उप चुनाव वाले क्षेत्रों में 4 लाख इंचार्ज बनाए जा रहे हैं। इन्हें वोटर लिस्ट के पन्ने का इंचार्ज कहा जाएगा। इनकी जवाबदारी होगी कि वह मतदाता सूची पर ध्यान रखे, उसके पन्ने में कहीं कोई गड़बड़ी दिखती है तो उसकी शिकायत चुनाव आयोग से करे और उसे ठीक करवाए। इसके अलावा मतदाताओं से संपर्क भी स्थापित करे। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि कांग्रेस संगठन में बूथ लेबल पर कुछ कमियां थी, जिन्हें दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रदेश में जिन 27 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव होना है, उनमें 58 लाख वोटर हैं। इन सभी वोटर को कवर करने के लिए चार लाख इंचार्ज कार्यकर्ताओं का ब्रिगेड मैदान में रहेगा। इन सभी की जबावदारी उप चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को मजबूत करने की रहेगी। कांग्रेस उप चुनाव वाले क्षेत्रों में इंचार्ज बनाने के लिए आनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की मदद लेगी, जिनमें युवा कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओं और सेवादल से जुड़े सेवकों की भूमिका प्रमुख होगी। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि हम संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। इसके नतीजे उप चुनावों में सामने आएंगे और निश्चित रूप से हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे। आखिरकार हमारी 15 महीने की उपलब्धियां जनता के सामने हैं, जनता ने पिछली भाजपा सरकार का 15 साल और वर्तमान कार्यकाल भी देखा है।
… [Trackback]
[…] Find More Information here to that Topic: sadbhawnapaati.com/vidhansabha-up-chunaav-vaale-kshetr-mein-rahega-15000-kaaryakartaon-ka-briged/ […]
… [Trackback]
[…] Find More on to that Topic: sadbhawnapaati.com/vidhansabha-up-chunaav-vaale-kshetr-mein-rahega-15000-kaaryakartaon-ka-briged/ […]