भारत जोड़ो यात्रा पर संकट: कोरोना को लेकर मांडविया का राहुल को पत्र, कोविड प्रोटोकॉल मानिए या स्थगित कीजिए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

नई दिल्ली। चीन में कोरोना के कहर को देखते हुए भारत में भी सरकार एक्टिव हो गई है। कोरोना को लेकर बढ़ती चिंता के बीच केंद्र सरकार ने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पत्र लिखकर राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करने और भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने को कहा है।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी और गहलोत को खत लिख कर कहा कि राजस्थान में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा में कोविड-19 के गाइडलाइंस का सख्ती से पालन होना चाहिए। पत्र के मुताबिक अगर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है तो पब्लिक इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देश हित में स्थगित करने का अनुरोध किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन होना चाहिए मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग कराया जाए। इतना ही नहीं यह भी सुनिश्चित किया जाए कि केवल कोरोना से वैक्सीनेटेड लोग ही इस भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनें। साथ ही इस यात्रा में शामिल लोगों को यात्रा में जुड़ने से पहले और बाद में आइसोलेट किया जाए।
बता दें कि अभी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है।
हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की इस चिट्ठी पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया की  है।  कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है।
क्या गुजरात चुनाव में पीएम मोदी मास्क लगाकर सारे प्रोटोकॉल मानते हुए चुनाव प्रचार के लिए लोगों के घर-घर गए थे। बता दें कि चीन में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से हाहाकार मचा दिया है और यह पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।