Religious And Spiritual News – निगेटिव एनर्जी को खत्म कर पॉजिटिविटी बढ़ाता है क्रिस्टल पिरामिड, दूर होती है पैसों की परेशानी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

फेंगशुई के अनुसार, क्रिस्टल पिरामिड (Crystal Pyramid) घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ-साथ घर में यह धन-समृद्धि को भी लेकर आता है। वैसे तो क्रिस्टल कई धातुओं से बने हुए आते हैं, लेकिन इन सभी में क्रिस्टल पिरामिड का खास महत्व है। मान्यता के अनुसार पिरामिड को उत्तर-पूर्व या पूजा वाले स्थान पर रखना शुभ माना जाता है। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

क्रिस्टल पिरामिड (Crystal Pyramid) का महत्व
हमारे वातावरण में चारों ओर कई तरह की निगेटिव एनर्जी हर समय रहती है और ये निगेटिव पॉवर हमारे जीवन को विभिन्न प्रकार से प्रभावित करती हैं। परंतु घर या ऑफिस पर फेंगशुई उत्पाद क्रिस्टल पिरामिड (Crystal Pyramid) के कारण नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव शून्य हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। यदि धन मार्ग में किसी तरह की रुकावट आती है तो भी वह समस्या पिरामिड रखने से दूर हो जाती है।

सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां होती हैं समाप्त
वहीं हमारे निवास स्थान का हर एक कोना किसी न किसी ईश्वर को समर्पित होता है। इन कोनों से कुछ ऐसी उर्जा भी निकलती हैं जिनका नकारात्मक प्रभाव सीधे हम पर पड़ता है। लेकिन फेंगशुई (feng shui tips) और इसके उत्पाद ऐसे प्रभावों को नष्ट करता है। इसके अतिरिक्त यह हमारे कार्य और विचारों के बीच तालमेल बनाता है जिससे हमें सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

पिरामिड (Pyramid) का इतिहास
पिरामिड का इतिहास मिस्र की सभ्यता से जुड़ा हुआ है। आज भी मिस्र की राजधानी काहिरा में विशाल गीजा के पिरामिड हैं, जहां राजा-महाराजा के शवों को दफनाया गया है। पूरी दुनिया पिरामिड की वास्तु कला को देखकर चकित होती है। ये पिरामिड आज भी दुनिया के लिए एक रहस्य है। इसलिए इन्हें दुनिया के 7 आश्चर्यों में से एक माना जाता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।