साइबर क्राइम : इंदौर निवासी युवक नाइजीरिया से युवती को भेज रहा था अश्लील मैसेज, गिरफ्तार 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

राज्य साइबर सेल ने अंतरराष्ट्रीय फर्नीचर कंपनी के सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। आरोपित नाइजीरिया से इंस्टाग्राम पर एक युवती को अश्लील मैसेज एवं फोटो पोस्ट कर परेशान कर रहा था। पुलिस उसकी दो साल से तलाश में थी।

एसपी (साइबर) जितेंद्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित का नाम आनंद पुत्र विजय बरोले निवासी बेकरी गली पाटनीपुरा है।

वह फरियादी युवती का इंस्टाग्राम पर दोस्त है लेकिन युवती उससे बात ही नहीं करती थी। उससे बदला लेने के लिए आरोपित ने जनवरी 2020 में फर्जी आइडी बनाई और नाइजीरिया चला गया।

वह फर्जी आइडी से ही नाइजीरिया से ही युवती को अश्लील मैसेज व फोटो पोस्ट कर परेशान करने लगा। पुलिस ने जांच की तो आइपी एड्रेस नाइजीरिया का निकला और उसके आने का इंतजार करने लगी। जैसे ही वह भारत आया, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी ले ली।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।