डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक: सरकार ने फिर बैन किए 200 से ज्यादा चाइनीज मोबाइल एप

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

National News in Hindi. सरकार ने एक बार फिर चाइनीज एप पर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। अब सुरक्षा के हवाले से सरकार चाइनीज लिंक वाले 200 से ज्यादा ऐप को बैन कर दिया है। इन ऐप में 138 बेटिंग एप और 94 लोन एप शामिल है। गृह मंत्रालय से जानकारी आई है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन चाइनीज लिंक वाले ऐप को तत्काल और आपातकालीन आधार पर प्रतिबंधित और ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय ने छह महीने पहले ही 288 चाइनीज लोन एप का नजर रखना शुरू किया था। इनमें से 94 एप ऐसे हैं जो, एप स्टोर पर उपलब्ध हैं और अन्य ऐप थर्ड पार्टी लिंक के माध्यम से काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय  को इस सप्ताह गृह मंत्रालय से इन एप्स को ब्लॉक करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन एप्स को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आपातकालीन आधार पर लगा बैन
रिपोर्ट के अनुसार,  तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन एप्स के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। जिसके बाद इन चाइनीज लिंक वाले 138 बेटिंग एप और 94 लोन एप को तत्काल और आपातकालीन आधार पर प्रतिबंधित और ब्लॉक किया गया है।
ब्लैकमेल तक करते हैं लोन एप
बता दें कि इससे पहले भी लोन एप ब्लैकमेलिंग और यूजर्स की निजी जानकारी चुराने को लेकर सरकार की नजर पर हैं। ये एप बिना किसी कागजी कार्रवाई और बिना केवाईसी के लोन देने का ऑफर देते हैं। ऐसे में लोगों को इन एप से लोन लेना सबसे आसान और फास्ट प्रोसेस लगती है और लोग इनका शिकार हो जाते हैं। कई बार तो लोग कर्ज और ब्लैकमेल से परेशान होकर सुसाइड तक कर लेते हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।