हिमाचल में सुक्खू काबिज, गुजरात में आज पटेल से के माथे होगा ताज
नई दिल्ली। गुजरात में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को झटके पर झटका लग रहा है। पहला झटका तो उसे 8 दिसंबर को तब लगा, जब गुजरात में आप की सरकार बनने का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल को केवल 5 सीटें मिलीं।
नई दिल्ली। गुजरात में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को झटके पर झटका लग रहा है। पहला झटका तो उसे 8 दिसंबर को तब लगा, जब गुजरात में आप की सरकार बनने का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल को केवल 5 सीटें मिलीं।
जबकि केजरीवाल ने मीडिया के सामने लिखकर दिया था कि आइबी रिपोर्ट भी उन्हें मिली है और वह दावा कर रहे हैं कि 8 दिसंबर को गुजरात में आप की सरकार बनेगी। मगर चुनाव परिणाम आते ही उनके सारे दावे फुस्स हो गए। अब आप पार्टी के सामने एक नया संकट आ खड़ा हुआ है।
दरअसल आप पार्टी के जीते हुए पांचों विधायक गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी से प्रभावित होकर भाजपा में जाने का मन बना रहे हैं। यह बात अलग है कि अभी आप के सिर्फ एक विधायक ने ही खुले मंच पर आकर यह इच्छा जताई है। यह खबर सुनते ही अरविंद केजरीवाल समेत आप पार्टी में भूचाल आ गया है।
उधर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। सुक्खू हिमाचल के 15वें सीएम बने हैं। सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे।
सुक्खू ने शपथ लेकर कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करूंगा और पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी लेकिन आज हमने बीजेपी का रथ को रोक दिया है।
दूसरी तरफ गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की जोरदार तैयारियां चल रही हैं| शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की थी| पहले खबर थी कि 12 दिसंबर को केवल भूपेन्द्र पटेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे लेकिन अब जानकारी है कि उनके साथ 20 से ज्यादा मंत्री शपथ ले सकते हैं|