सागर में रोड शो के दौरान कमलनाथ ने कहा-   शिवराज टेलीविजन का सोचते हैं, विजन का नहीं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल । नगरीय निकाय चुनाव के चलते प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को सागर में रोड शो किया। उन्होंने यहां नारा दिया- अबकी बार बदल दीजिए शहर सरकार। कमलनाथ ने कहा कि इस चुनाव में फैसला देश का नहीं, प्रदेश का नहीं, सागर के भविष्य का होना है।
यहां से कोचिंग करने के लिए लोग कोटा जाते हैं। कोचिंग सेंटर नहीं बन पाया। भ्रष्टाचार में नंबर वन, महिलाओं में अत्याचार पर नंबर 1… यह शिवराज सिंह का रिकॉर्ड है। शिवराज सिंह टेलीविजन का सोचते हैं, विजन का नहीं।
कमलनाथ ने दावा किया है कि-अगले 16 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कमलनाथ ने महाराष्ट्र में सियासी संकट को लेकर कहा कि वहां का फैसला असम या गुजरात ने नहीं बल्कि महाराष्ट्र से ही होगा। उन्होंने नारा दिया कि अबकी बार बदल दीजिए शहर सरकार। कहा कि सागर अगर प्रेम की नगरी है।
सागर को स्मार्ट सिटी के तमगे की जरूरत नहीं है। स्मार्ट सिटी बनाने की जरूरत है। सागर को इंदौर बनाने की घोषणा हुई थी। मगर सागर को पिछवाड़ा भी नहीं बना पाए। मैंने दिल्ली में मंत्री रहते हुए सागर को चार योजनाएं दी थीं। स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। मुंबई मामले में बोले कि कांग्रेस महाविकास अघाड़ी के साथ है।
इनको वोट करवानी है तो करवाएं। विधायक दल की बैठक बुलाए। जिसको चुनना है चुनें। मेरी उद्धव ठाकरे और शरद पवार से बात हुई है। कहा कि असम से या गुजरात से महाराष्ट्र का फैसला नहीं होगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।