Education News – कैट परीक्षा रिजल्ट जनवरी के पहले सप्ताह में आने की संभावना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

कैट 2021 परीक्षा में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। देश भर के भारतीय प्रबंध संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी और निजी उच्च शिक्षा संस्थानों में मैनेजमेंट कोर्सेस में दाखिले के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित की गयी प्रवेश परीक्षा – कॉमन ऐडमिशन टेस्ट (कैट) 2021 के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैट 2021 रिजल्ट की घोषणा जनवरी 2022 के पहले सप्ताह के दौरान की जा सकती है। कैट 2021 परीक्षा का आयोजन आइआइएम अहमदाबाद द्वारा 28 नवंबर को किया गया था। आइआइएम अहमदाबाद द्वारा नतीजों के साथ-साथ फाइनल ‘आंसर की’ भी जारी की जाएगी हालांकि, आइआइएम अहमदाबाद द्वारा कैट रिजल्ट 2021 डेट को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है। ऐसे में परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार कैट परीक्षा पोर्टल, iimcat.ac.in पर नजर बनाए रखें।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।