Education News: JEE Main 2021 Result: जेईई मेन के रिजल्ट जारी, 17 छात्रों के 100 परसेंट स्कोर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सत्र-3 की परीक्षा का स्कोर शुक्रवार देर शाम जारी कर दिया। एनटीए के अनुसार यह स्कोर जेईई मेन तीसरे सत्र यानी जेईई मेन अप्रैल 2021 की परीक्षा के पेपर-1 का जारी किया गया है। जेईई मेन अप्रैल 2021 सत्र की परीक्षा में 17 छात्रों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है।

एनटीए के अनुसार, जेईई मेन सत्र-3 की परीक्षा 20, 22, 25 और 27 जुलाई 2021 को देशभर के 334 शहरों के 915 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 7.09 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

महारष्ट्र के कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरि, रायगढ़, सांगली और सतारा जिलों के 1899 छात्रों की परीक्षाएं बाढ़ के कारण नहीं हो पाई थीं जिनके लिए बाद में 3 और  4 अगस्त को परीक्षाओं का आयोजन किया गया। परीक्षाओं का आयोजन 13 भारतीय भाषाओं में किया गया था।

एनटीए के 100 स्कोर करने वाले छात्रों की सूची के साथ ही राज्यवार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। जेईई मेन की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एनअीए जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।