Education News – शा. ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिये 27 फरवरी को होगी परीक्षा, 5 फरवरी तक जमा कराये जा सकते है आवेदन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
इन्दौर सहित उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, मुरैना, सागर, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल में संचालित इन विद्यालयों की कक्षा छठवीं में प्रवेश दिया जाएगा।
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2022 है। प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी 2022 को होगी।
सहायक आयुक्त बी.के. शुक्ला ने बताया कि यह परीक्षाएं समस्त जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएंगी।
कक्षा पांचवी में अध्ययनरत विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in/mptaasc के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क अथवा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जायेगा।
प्रवेश हेतु प्रत्येक विद्यार्थी कम से कम 3 विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्राथमिकता क्रम दे सकता है।
विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक एवं उनके द्वारा अंकित प्राथमिकता क्रम के आधार पर शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।
मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरुद्ध चयन हेतु पात्र होंगे।
प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट  www.tribal.mp.gov.in  से प्राप्त की जा सकती है। शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में शिक्षण एवं आवासीय सुविधाएं नि:शुल्क है।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।