Education News – अपडेट: नीट पीजी 2021 काउंसलिंग 12 जनवरी से, नीट यूजी काउंसलिंग जल्द होगी शुरू 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी काउंसलिंग 2021 की प्रक्रिया 12 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार, 09 जनवरी को नीट काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नीट काउंसलिंग बुधवार, 12 जनवरी, 2022 से शुरू हो जाएगी।
 
वहीं, नीट यूजी 2021 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा जारी किए जाने की उम्मीद है। इस साल, सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले के कारण नीट यूजी काउंसलिंग में देरी हुई। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट – mcc.nic.in पर नजर बनाए रखें। नीट यूजी काउंसलिंग 2021 करीब चार राउंड में आयोजित की जाएगी और हर राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। नीट यूजी काउंसलिंग का पंजीकरण ऑनलाइन ही होगा। 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।