Press "Enter" to skip to content

MP News – मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलें, सरकार करेगी भरपाई

इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टरों को राजस्व, कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों का संयुक्त दल बनाकर सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।
 मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और ओलो ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ओलावृष्टि से कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है, इसमें उज्जैन, सागर, शिवपुरी, मंदसौर, छतरपुर, रतलाम, धार और निवाड़ी समेत कई जिले शामिल है, हालांकि शिवराज सरकार ने जल्द से जल्द सर्वे करवाकर भरपाई करने के निर्देश दिए है।इसी के चलते  अधिकारियों ने कहीं सुबह तो कहीं शाम को जाकर सर्वे किया और रिपोर्ट तैयार की, जो शासन को जल्द भेजे जाएगी, ताकी किसानों को जल्द से जल्द इसकी भरपाई हो सकते।

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में ओलो ने जमकर तबाही मचाई। यहां खेतों में बर्फ सी चादर बिछ गई और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां पृथ्वीपुर के मडिया,दुमदुमा, पारा खेरा समेत कई इलाकों में ओले गिरे और बर्फ की चादर की तरह दिखने लगे। खेत किसानों की 100 फ़ीसदी फसल का नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। फसल बर्बाद होने के बाद किसानों में चिंता बढ़ गई है।

नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

मध्य प्रदेश में नए साल 2022 में शुरु हुए बारिश और ओलावृष्टि  के दौर से फसलों के नुकसान की प्रदेश की शिवराज सरकार भरपाई करेगी। इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टरों को राजस्व, कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों का संयुक्त दल बनाकर सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।वही मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी राजगढ़ और गुना जिलों के कलेक्टर्स से चर्चा कर निर्देशित किया कि किसानों की शिकायत से पहले उनके खेतों में जाकर सर्वेक्षण दल द्वारा सर्वे कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

Spread the love
More from Madhya Pradesh NewsMore posts in Madhya Pradesh News »