Press "Enter" to skip to content

आज ईवीएम में कैद होगी मेघालय और नगालैंड की किस्मत, 2 मार्च को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली. पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में सोमवार को विधानसभा के लिए मतदान होगा। करीब महीने भर से अधिक समय से चला आ रहा चुनाव का शोर शनिवार को थम गया था। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोनों ही राज्यों ही में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

दोनों ही राज्य के चुनाव अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के केंद्रीय सुरक्षा बल, नागालैंड पुलिस सहित विभिन्न बलों को तैनात किया गया है। मेघालय में भाजपा जहां एनपीपी के साथ गठबंधन में थी, जबकि नागालैंड में एनडीपीपी के साथ गठबंधन में सत्ता में थी।

मेघालय में 36 महिलाओं सहित 375 उम्मीदवार
इस बार मेघालय में कुल 375 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, इनमें 36 महिलाएं हैं। पिछली सरकार में भाजपा एनपीपी के साथ गठबंधन में सरकार में थी, लेकिन इस बार भाजपा ने यहां पर अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। यहां पर विधानसभा की 60 सीटें हैं, लेकिन एक उम्मीदवार के निधन के कारण इस बार 59 सीटों पर मतदान होगा। राज्य कुल 21,61,729 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,68,801 और महिला मतदाताओं की संख्या 10,92, 326 है। दिव्यांग श्रेणी में 7478 मतदाता, 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के 22658 मतदाता हैं। राज्य में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 81,443 हैं।

मेघालय में प्रमुख चेहरे
मुख्यमंत्री और एनपीपी अध्यक्ष कोरनाड संगमा
तृणमूल कांग्रेस के मुकुल संगमा
कांग्रेस अध्यक्ष वींसेंट पाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी

नगालैंड में चार महिलाओं सहित 183 उम्मीदवार
दूसरी ओर नगालैंड में भी मतदान होगा। इस राज्य में 13 लाख से अधिक मतदाता चार महिला उम्मीदवार सहित कुल 183 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां कुल 60 सीटें हैं, लेकिन इस बार 59 पर मतदान हो रहे हैं। भाजपा के एक प्रत्याशी जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध चुने गए थे। इस बार नगालैंड में चार महिला सदस्यों सहित कुल 183 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगालैंड के पुलिस महानिदेशक रुपिन शर्मा ने कहा है कि नगालैंड की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हए हैं।

नगालैंड के प्रमुख चेहरे
मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग
एनपीएफ अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शूरहोजेली लिजीत्सू
नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. थेरी

तीनों राज्यों के नतीजे 2 मार्च को आएंगे
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। जहां मेघालय और नगालैंड में मतदान कल होगा। त्रिपुरा में गत 16 फरवरी को मतदान हुआ था।

Spread the love
More from National NewsMore posts in National News »