नवरात्री का प्रथम दिवस : हरसिद्धी, अन्नपूर्णा, बिजासन, विद्याधाम में विशेष पूजा-अर्चना से हर्षोल्लास का माहौल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

पूरा शहर शक्ति की उपासना में डूबा, हर तरफ लगे माता के जयकारे

Indore News। शक्ति की उपासना के नौ दिनी पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार से हर्षोल्लास के साथ हुई। इस बार मां दुर्गा समृद्धि का प्रतीक गज पर सवार होकर आई हैं। इंदौर में जगह-जगह अलग स्वरूप बने पंडालों में माता की 25 फीट ऊंची तक की मूर्तियों को विराजित किया गया।

दिनभर विधि-विधान से माता का आह्वान कर घट स्थापना हुई। हमेशा की तरह शहर के प्राचीन बिजासन, अन्नपूर्णा, हरसिद्धी, विद्याधाम व बड़े मंदिरों में विशेष तैयारियों के साथ पूजा-अर्चना, हवन सहित माता दुर्गा का शृंगार किया गया। इसके साथ ही नौ दिनों तक हर रोज विशेष पूजा अर्चना और शृंगार होगा। कोरोना काल के दो साल के बाद इस बार धर्मप्रेमी जनता में काफी उत्साह है।

सार्वजनिक आयोजनों को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की गई है। इस बार नवरात्र के नौ दिनी में से छह दिन मंगलकारी संयोग बन रहा है। इसमें एक दिन द्विपुष्कर, दो दिन सर्वार्थसिद्धि और तीन दिन रवि योग बनेंगे। इस बार पूरे नौ दिनों की नवरात्र है।

बिजासन माता मंदिर
बिजासन माता मंदिर में नौ दिनी मेला लगेगा। पूजन सामग्री की दुकानों के साथ ही खाने-पीने के व्यंजन के स्टाल भी लगेगा। हालांकि इस बार झूले नहीं लगाए जा रहे हैं।

अन्नपूर्णा माता मंदिर
अन्नपूर्णा मंदिर के ट्रस्टी श्याम सिंघल व किशोर गोयल ने बताया कि हर दिन तीन बार माताजी का विशेष श्रृंगार होगा।

श्रीविद्याधाम पर यज्ञ
एरोड्रम रोड स्थित श्रीविद्याधाम पर नवरात्रि महोत्सव में आहुतियों के साथ सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ होगा।

काली मंदिर खजराना
काली मंदिर खजराना में प्रतीकात्मक हर दिन 101 लीटर दूध से मां काली का अभिषेक होगा। इस दूध को गरीब बच्चों में वितरित किया जाएगा।

हरिसिद्धी मंदिर:
हरसिद्धि मंदिर के पुजारी पं. सुनील शुक्ला ने बताया कि नवरात्रि में पूरे नौ दिन श्रद्धालु माताजी के अलग-अलग स्वरूप में दर्शन कर सकेंगे। बाहर पार्किंग के लिए भी पर्याप्त जगह का इंतजाम किया गया है।

गरबों को लेकर पुलिस इंतजाम, आयोजकों को हिदायत
उधर, नौ दिनी इस उत्सव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। गरबा आयोजकों को हिदायत दी गई है कि वे तय समय तक गरबों का संचालन करेंगे। देर रात तक तेज आवाज में म्युजिक न बजाएं। बड़े गरबा पंडालों में भीड़ के मद्देनजर पुलिस का पर्याप्त बल मौजूद रहेगा। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।