गीता भवन में निःशुल्क योग शिविर 11 मई से

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। मनोरमागंज स्थित गीता भवन में रामदेव मन्नालाल गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से 11-12 मई को दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक किया जाएगा।
शिविर का शुभारंभ वृंदावन के महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद के सानिध्य में होगा। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, प्रेमचंद गोयल एवं किशोर गोयल ने बताया कि योग विद्या गुरुकुल नासिक से योग शिक्षा में पारंगत श्रीमती मेघासिंह और उनके दो सहयोगी, योग चिकित्सक एवं नेचुरोपैथी काउंसलर डॉ. आशा बी. जैन तथा योग के मनोचिकित्सक डॉ. सी.एच. जैन योग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देंगे।
शिविर में भाग लेने हेतु 10 मई तक किशोर गोयल से 98260-12287 एवं रिंकू अग्रवाल से 99771-11348 पर पंजीयन हेतु सम्पर्क किया जा सकेगा। शिविर में प्रथम आएं, प्रथम पाएं के आधार पर ही प्रवेश मिल सकेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।