गंगा विलास: पीएम मोदी ने किया देश के सबसे लंबे रिवर क्रूज का उद्घाटन, यूपी से बांग्लादेश तक होगी यात्रा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आगामी 5 सालों के लिए लगभग 60 फीसदी बुकिंग
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एमवी गंगा विलास लग्जरी क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गंगा विलास क्रूज के उद्घाटन के साथ ही देश को सबसे लंबे रिवर क्रूज की सौगात मिल गई है। काशी से असम के बोगीबील तक यह क्रूज 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा। गंगा विलास क्रूज यूरोपीय देशों के लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी नदी जल यात्रा गंगा विलास क्रूज का शुभारंभ हुआ है। इससे पूर्वी भारत के अनेक पर्यटक स्थल विश्व पर्यटन मानचित्र में और प्रमुखता से आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गंगा नदी हमारे लिए सिर्फ जलधारा नहीं है बल्कि प्राचीन काल से तप-तपस्वियों की साक्षी है। मां गंगा ने भारतीयों को हमेशा पोषित किया है प्रेरित किया है।
गंगा पट्टी आजादी के बाद पिछड़ती चली गई। लाखों लोगों का पलायन हुआ इस स्थिति को बदलना जरूरी था और हमने नई सोच के साथ काम करना शुरू किया। एक तरफ नमामी गंगे के माध्यम से गंगा की निर्मलता के लिए काम किया दूसरी तरफ अर्थ गंगा पर भी काम किया। आर्थिक गतिविधियों का नया वातावरण बनाया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी बिहार असम बंगाल और बांग्लादेश की यात्रा के दौरान यह क्रूज हर तरह की सुविधा देगा। मैं सभी विदेशी टूरिस्ट का विशेष अभिनंदन करता हूं जो पहले सफर पर निकलने वाले हैं। मैं कहूंगा कि भारत के पास वहां सबकुछ है जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं। भारत की व्याख्या सिर्फ शब्दों में नहीं की जा सकती हमें दिल से समझा सकता है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि आज का दिन दुनिया की रिवर क्रूज के इतिहास में दर्ज होगा क्योंकि ये दुनिया का सबसे लंबा सफर होगा। ये यूपी बिहार झारखंड प.बंगाल बांग्लादेश से होकर डिब्रूगढ़ तक जाएगा। इस सफर से सिर्फ पर्यटन का ही रास्ता नहीं बल्कि व्यापार का भी रास्ता खुलेगा।
बता दें कि यह 52 दिन में करीब 3200 किमी की दूरी तय कर डिब्रूगढ़ पहुंचेगा। गंगा विलास क्रूज यूरोपीय देशों के लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जिसका परिणाम है कि आगामी 5 सालों के लिए लगभग 60 फीसदी यूरोपीय व अन्य विदेशी नागरिकों ने इसकी बुकिंग करा ली है। इसमें सफर करने वाले विदेश सैलानी भी सुविधाओं को लेकर काफी संतुष्ट हैं। 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।