Gangrape Case: दो दिन लगातार महिला के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप, जान से मारने की धमकी दे छोड़ा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में 35 वर्षीय महिला के साथ कथित गैंग रेप के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि घटना जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर पेटलावद थाना क्षेत्र में 17 और 18 अक्टूबर को हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी दशरथ (27), हीरालाल सिंह (24), रितेश (18), कोमल (21) और एक नाबालिग आरोपी को संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। गुप्ता ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि महिला का पड़ोसी दशरथ 17 अक्टूबर को उसे एक मकान में ले गया। वहां उसके अन्य साथी पहले से मौजूद थे। वहां पांचों आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।

अगले दिन 18 अक्टूबर को पांचों आरोपियों ने पीड़िता को फिर से पकड़ कर कानवन रोड की ओर जंगल में एक नाले में ले गये और उसके साथ फिर से बलात्कार किया तथा पुन: जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। एसपी ने बताया कि 21 अक्टूबर को पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार व अन्य संबंधित आरोपों में मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पेटलावद पुलिस थाना प्रभारी संजय रावत के नेतृत्व में पुलिस दल ने आरोपियों के निवास सहित विभिन्न ठिकानों पर छापा मारकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
32 Comments