Gautam Gambhir: Team India का इकलौता बल्लेबाज जिसके नाम है ‘World cup Final’ के यह दो रिकॉर्ड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में जन्में गंभीर ने भारतीय क्रिकेट में ख्याति हासिल की है। क्रिकेट ग्राउंड पर धमाल मचाने के बाद गौतम गंभीर ने कम उम्र में ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। फिलहाल वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। साल 2007 और 2011 में टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने में गंभीर की बल्लेबाजी सबसे अहम रही थी। भारत की तरफ से दो विश्व कप जीतने वाले खास खिलाड़ियों में गंभीर भी नाम आता है। गौतम गंभीर का इंटरनेशनल करियर बाएं हाथ के इस ओपनर ने 147 टेस्ट में 11 शतकीय पारी की मदद से 5238 रन बनाए। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 206 रन की पारी सबसे बड़ी रही। वहीं 58 वनडे खेलने वाले गंभीर के नाम इस फॉर्मेट में 4154 रन है। वनडे में इस बल्लेबाज ने 9 शतक और 22 अर्धशतक बनाए हैं। 37 टी20 मुकाबले खेलकर गंभीर ने कुल 932 रन बनाए जिसमें 2007 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की पारी सर्वश्रेष्ठ रही। T 20 विश्व कप फाइनल 2007 में जड़े शानदार अर्धशतक गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 2007 टी20 फाइनल में 75 रन बनाए थे।

उनके इस स्कोर के कारण टीम इंडिया 157 रन बनाने में कामयाब हुई थी। यह मैच भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी ओवर तक चला था, जिसमें टीम इंडिया को पहली बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ था। 2011 विश्व कप में भी खेली लंबी पारी श्रीलंका के खिलाफ खेले गए 2011 वनडे विश्व कप (World cup final) में भी गंभीर भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे थे। महज 3 रन से शतक बनाने से चूके गंभीर ने 122 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके की मदद से 97 रन की मैच जिताउ पारी खेली थी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
12 Comments