गिरफ्तारी: खुदाई में सोने के सिक्के और नागमणि मिलने का झांसा देकर लूट लेते थे पैसे |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

खुदाई में रत्न, नागमणि, सोने के सिक्के मिलने का झांसा देकर लोगों से लूट करने वाले आरोपी को स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से 185 नकली सिक्के मिले हैं, जिन्हें वह सोने का बताता था। एसटीएफ एसपी मनीष खत्री के मुताबिक, आरोपी का नाम छोटू उर्फ विजय हलवाई है। यह बैतूल के झिरियाडोह का रहने वाला है। इसका महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मप्र में धोखाधड़ी का रिकॉर्ड मिला है। नागमणि मिलने का बोलकर आरोपी ने महाराष्ट्र के कुछ लोगों को गांव बुलाकर लूट लिया था।

एक साल पहले भी गिरोह का एक आरोपी पकड़ा गया था इस गैंग के खिलाफ 22 अक्टूबर 2019 को यूनिट के अधिकारी एमए सैयद ने केस दर्ज किया था, जिसमें एक आरोपी रंजीत पारदी (सिवनी-मालवा) को पकड़ा गया था। इससे भी 110 नकली सिक्के मिले थे, जिन्हें ये लोग सोने का बताते थे। अभी पकड़ा गया आरोपी छोटू उर्फ विजय, रंजीत के गिरोह के लिए ही काम करता है। इनका एक साथी गुलाब फरार है। जब टीम ने रंजीत को पकड़ा तो गुलाब और छोटू उर्फ विजय भाग निकले थे। ये अपने गांव भी नहीं जा रहे थे। दोनों ने अलग-अलग स्थानों पर फरारी काटी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
22 Comments