हनीट्रैप केस को उजागर करने वाले इंजीनियर हरभजन सिंह ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज करवाई है। हरभजन ने डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र को गोपनीय आवेदन देकर जांच की मांग की है। पिछले दिनों जेल में बंद हनीट्रैप की आरोपित ने हरभजन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। गुलमोहर कॉलोनी निवासी हरभजन सिंह ने करीब 11 महीने पूर्व भोपाल निवासी महिलाओं पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। उसके बाद पूरे देश में हड़कंप मचा देने वाले हनीट्रैप कांड की परतें खुलीं और आइएएस, आइपीएस व नेताओं की अश्लील फिल्में और रिकॉर्डिंग सामने आती गईं। हरभजन पर अनैतिकता के आरोप लगे और नगर निगम से निलंबित कर दिया गया।
पिछले सप्ताह आरोपित महिला ने कोर्ट के आदेश पर कलेक्टर को आवेदन सौंपा और आरोप लगाया कि हरभजन ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने खुद अश्लील वीडियो बनाया और उसे बदनाम कर दिया। बाद में उस पर ब्लैकमेलिंग का आरोप भी लगा दिया गया। इस मामले की अभी जांच भी शुरू नहीं हुई थी कि हरभजन ने सोमवार को डीआइजी को एक और शिकायत कर दी। वह मीडिया से बचते हुए कंट्रोल रूम पहुंचा और कहा कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। डीआइजी ने जांच के आदेश दिए है। डीआइजी के मुताबिक, सिंह ने आशंका जताई है। शिकायत में ठोस आधार और साक्ष्य नहीं है।
… [Trackback]
[…] Read More Info here on that Topic: sadbhawnapaati.com/honey-trap-case-engineer-harbhajan-ne-lagaya-blackmailing-ka-aarop-dig/ […]