इंदौर क्राइम. मादक पदार्थ की तस्करी और क्रय-विक्रय करने वाले तत्वो एवं पूर्व से फरार इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतू एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई हैं।
इसी क्रम में थाना खजराना पुलिस को दो वर्षों से थाना खजराना के अवैध मादक पदार्थ के दो मामलों मे फरार 5000/- के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई हैं।
थाना खजराना के अपराध क्र 281/20 तथा 285/20 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामलों मे फरार आरोपी संदीप पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था जिस पर आरोपी की तलाश हेतु मामूर मुखबिर किये गये थे जिस पर आज दिनांक को मुखबिर से सूचना मिली की थाना खजराना के एन.डी.पी.एस. एक्ट में फरार आरोपी संदीप पिता साहेबराव चौहान निवासी गारवैडी पलासनेर जिला धुलिया पलासनेर के एक पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान संचालित कर रहा है जिस पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश मे रवाना किया गया जिस पर टीम द्वारा आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी से गांजा के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।
उक्त सफल कार्यवाही में थाना खजराना के उ.नि. रितेश यादव, उ.नि. हरि सिंह धार्वे, प्र. आर. गोविन्द तथा आर पोपसिंह की सराहनीय भूमिका रही हैं।

