हरियाली तीज और उसका महत्व

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सुहागिनों का प्रिय त्यौहार हरियाली तीज सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को पड़ता है।
इस बार हरियाली तीज 30 अगस्त मंगलवार को है। महिलाओं के लिए यह व्रत खास महत्व रखता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा करती हैं।
वह इस दिन हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचा कर झूला झूलती हैं। यह एक तरह की परंपरा है जो सदियों से बरकरार है। हरियाली तीज की पूजा विधि और इसे मनाने के तरीके जानें।
मां पार्वती के श्रृंगार के लिए जरूरी सामग्री
चूड़ियां, सुहाग पुडा, कुमकुम, कंघी, सिंदूर, बिछुआ, मेहंदी, महावर, खोल, , सुहागन के श्रृंगार की चीजें। इसके अलावा श्रीफल, कलश,अबीर, चंदन, तेल और घी, कपूर, दही, चीनी, शहद ,दूध और पंचामृत आदि।
पूजा विधि
हरियाली तीज के दिन महिलाएं सुबह स्नान करने के बाद सोलह श्रृंगार कर निर्जला व्रत रखती हैं।
पूजा करने के लिये महिलाएं सबसे पहले किसी मंदिर या खुले स्थान पर एकत्रित होकर मां पार्वती की प्रतिमा को रेशमी वस्त्र और गहने से सजाती हैं।
इसके बाद अर्धगोले का आकार बनाकर मां की मूर्ति बीच में रख कर पूजा की जाती है।
इन्‍हीं महिलाओं में एक महिला सभी को कथा सुनाती है। जिसके बाद महिलाएं मां पार्वती से पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। उसके बाद सुहागिन महिलाएं अपनी सास के पांव छूकर उन्हें सुहागी देती हैं।
पारण करने का तरीका
पारण के दिन पूड़ी सब्जी , हलवा इत्यादि बनाकर मंदिर में अर्पित करके फिर अन्‍न ग्रहण किया जाता है। हरियाली तीज का व्रत श्रद्धा पूर्वक रखने से महिलाओं का सुहाग अखण्ड रहता है और दामपत्य जीवन सुखी रहता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।