Health News Indore – प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाने वाले प्राइवेट अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अस्पतालों के निरीक्षण के लिये तैनात अधिकारियों की कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक 

इन्दौर। कोरोना टीके के दूसरे डोज के पश्चात तीसरे डोज की अवधि पूर्ण होने के बाद भी प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाने वाले प्राइवेट अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारियों/डॉक्टरों/नर्सों आदि को वेतन नहीं दिया जायेगा।
डोज नहीं लगवाने पर भी वेतन देने वाले संस्थानों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
अस्पतालों के निरीक्षण के लिये कलेक्टर मनीष सिंह ने अस्पतालवार अधिकारियों को तैनात किया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने आज इन अधिकारियों की बैठक भी ली।
बैठक में अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता आदि भी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने अस्पतालवार प्रिकॉशन डोज लगवाने के कार्य की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सभी अस्पतालों का निरीक्षण करें। वे यह देखें कि ड्यू डेट होने के पश्चात सभी को प्रिकॉशन डोज लग गये हैं।
जिनको प्रिकॉशन डोज नहीं लगे हैं, ऐसे सभी कर्मचारियों का वेतन आहरित नहीं हो। प्रिकॉशन डोज हर हाल में ड्यू डेट के पश्चात लगना सुनिश्चित किया जाये।
इसकी जवाबदारी संबंधित संस्थान की है। इस कार्य में लापरवाही करने वाले अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में बताया गया कि जिले में अभी तक 18 हजार 831 कर्मचारियों को टीके लग चुके हैं। अभी भी 10 हजार 455 कर्मचारियों को टीके लगना शेष है। उन्होंने यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिये हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।