Health News – सरसों का तेल है त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद,जाने 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Health Tips.  सरसों का तेल सिर्फ भारत में नहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. खाने के अलावा इस तेल के और भी फायदे हैं. जिसके बारे में लोगों को नहीं पता है .यहां सरसों के तेल के बारे में हम कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें जानने के बाद आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसका इस्तेमाल जरूर करेंगे.
 

दर्द से दिलाएगा आराम

शोध के मुताबिक सरसों के तेल में एलिल आइसोथियोसाइनेट पाई जाती है जो दर्द को कम करने और सूजन को कम करने का काम करती है. इसके अलावा सरसों के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है जो दर्द को कम करने का काम करता है.

दिल के लिए है बेहतर

सरसों के तेल में मोनोअनसेचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है. अध्ययन के मुताबिक यह फैट दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं

त्वचा के संक्रमण के लिए

त्वचा में किसी प्रकार का संक्रमण हो गया है तो सरसों का तेल उसे कम करने में मदद कर सकता है. सरसों के तेल में एंटीमाइक्रोबियल्स जैसे तत्व पाए जाते हैं. नेपाल में किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि जिन नवजात शिशुओं की सरसों के तेल की मालिश की गयी , उनकी त्वचा बाकि लोगों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ मिली। यही कारण है कि बहुत से लोग सर्दियों में सरसों के तेल से मालिश करना पसंद करते हैं ताकि उनकी त्वचा में दरारें और सूखापन न हो।

बालों के लिए भी है बेहतर

सरसों का तेल माना जाता है कि बालों की सेहत के लिए अच्छा होता है इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो जो सिर की त्वचा यानी की खोपड़ी में हुई किसी तरह की सूजन को कम करते हैं. गर्म तेल से अगर सिर की मालिश की जाए तो बाल अच्छे हो सकते हैं

सरसों का तेल बढ़ाता है ब्लड सर्कुलेशन

त्वचा पर सरसों के तेल से अच्छी मालिश करने से रक्त संचार बढ़ सकता है और यह स्वस्थ चमक प्रदान कर सकता है. सरसों का तेल आपके शरीर में गर्मी बढ़ाता है और आपको सर्दियों में खुजली, शरीर के दर्द और रूखेपन से राहत देता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. सदभावना पाती न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।