Health News – ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से मचेगी तबाही; हो सकती है 75 हजार लोगों की मौत- अध्ययन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Health News.  कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन आने वाले कुछ महीनों में एक बड़ा खतरा बनकर उभर सकता है। हाल ही में एक स्टडी में दावा किया गया है कि यूके में अप्रैल 2022 तक 25 से 75 हजार लोगों की मौत ओमीक्रॉन से हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यूके में ओमीक्रॉन के मामले दुनिया में बाकी देशों की तुलना में बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्टडी लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन और दक्षिण अफ्रीका के स्टेलनबोश यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की ओर से की गई। जिसमें वेरिएंट की ट्रांसमिशन क्षमता और टीके की बूस्टर खुराक को लेकर अध्ययन किया गया।
रिसर्च की मानें तो यूके में रोजाना ओमीक्रॉन के मामले 600 से ज्यादा आ रहे हैं। अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो ये मामले और ज्यादा तेजी से सामने आएंगे।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह मान लिया जाए कि कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों पर बूस्टर की हाई डोज प्रभावी होती है तो अस्पताल में भर्ती होने की दर 60 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।