Health News – 27 फरवरी को जिले में 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

:: पल्स पोलियो की डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स बैठक संपन्न ::
इन्दौर। अपर कलेक्टर अभय बेडेकर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पल्स पोलियो की  टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में बताया गया कि भारत में 2011 के बाद एक भी केस पोलियों का नहीं मिला और 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है, लेकिन भारत के पड़ोसी देश अफगानीस्तान एवं पाकिस्तान में अभी पोलियो नए केस पाए जा रहे हैं, इसलिए भारत सुरक्षात्मक कदम के तौर पर पल्स पोलियो अभियान अभी भी निरंतर चला रहा है।
27 फरवरी 2022 रविवार को पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत इंदौर में 0-5 वर्ष तक के लगभग पांच लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
इसमें मुख्यतः प्रथम दिन बूथ पर दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। छूटे हुए बच्चों को अगले दिनों में घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। मुख्यतः ध्यान माईग्रेट्री जनसंख्या, मलिन बस्ती निर्माण क्षेत्रों, घुमंतु जनसंख्या पर रहेगा। इसके साथ-साथ ही ट्रांजेक्ट स्थानों रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर 24×7 बूथ लगाए जाएंगे।
इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय, रोटरी, लायन, IMA, IAP मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, नेहरू युवा केन्द्र के साथ-साथ सामाजिक संगठन एवं NGO के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अपर कलेक्टर अभय बेडेकर ने सभी के सहयोग से अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया तथा अभियान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।