Health News – जोड़ों के दर्द में यह घरेलू चीज आएगी बेहद काम, जानें बनाने और इस्तेमाल का तरीका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Joint Pain Home Remedies: सर्दी (Winter) का मौसम आते ही जोड़ों में दर्द (Joint pain) की दिक्कत होना आम बात है. आज के दौर की लाइफ स्टाइल में ये दिक्कत अब केवल उम्र दराज लोगों को ही नहीं बल्कि युवाओं को भी काफी परेशान करने लगी है.

इस दिक्कत से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के एलोपैथिक दवाओं की मदद लेते हैं और तमाम तरह के तेलों (Oils) की मालिश के लिए काफी पैसा खर्च करते हैं. इसके बावजूद भी कई बार जोड़ों के दर्द से निजात पाना लोगों के लिए आसान नहीं होता है.

ऐसे में आप जोड़ों के दर्द (Joint Pain) से राहत पाने के लिए एक ऐसी घरेलू चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं. जो बेहद ही किफायती है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो चीज क्या है? तो आपको बता दें कि वो नार्मल सी चीज है हल्दी (Turmeric), जो आसानी के साथ हर किसी के घर में मिल ही जाती है. इस हल्दी का इस्तेमाल आप जोड़ो के दर्द को दूर करने के लिए किस तरह से कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.

ऐसे तैयार करें हल्दी पेस्ट

जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए आप किसी पैन में एक चम्मच हल्दी लें और इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल (Aloevera gel) मिक्स कर पेस्ट बना लें. इस बात का ध्यान रखें कि दोनों की मात्रा आपको समान रखनी है. अब पैन को गैस पर रखकर इस पेस्ट को दो मिनट के लिए गर्म करें. इसके बाद गैस को बंद कर दें और इसमें एक चम्मच सरसों या तिल का तेल भी एड कर दें. फिर इस पेस्ट का इस्तेमाल जोड़ों पर करें.

इस तरह करें इस्तेमाल

जोड़ों के दर्द (Joint pain) को दूर करने के लिए आप हल्दी के पेस्ट को जोड़ों पर उस जगह पर लगाएं जिस जगह दर्द हो रहा हो. इसके बाद लगभग पांच-सात मिनट तक हल्के हाथों से उस जगह की मसाज करें. फिर इस जगह पर कुछ देर के लिए हल्के गर्म कपड़े से सिकाई भी करें. इसके बाद आप प्रभावित एरिया को गर्म पट्टी से कवर कर दें. इस पेस्ट का इस्तेमाल दिन में कम से कम दो बार करें. आप इस पेस्ट का इस्तेमाल अगर रात में सोने से पहले करें तो और भी बेहतर रिजल्ट्स आपको मिल सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको गर्म पट्टी से जोड़ों को रात भर के लिए कवर करके रखना होगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. सदभावना पाती न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।