Health News –  बच्चों के लिए कब आएगी कोरोना वैक्सीन? जानें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमीक्रॉन तेजी से अपना पैर पसार रहा है. भारत भी ओमीक्रॉन की चपेट में आ रहा है. इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने मंगलवार को बच्चों की कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है.
पूनावाला ने बताया कि 3 साल उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन अगले 6 महीनों में लॉन्च की जाएगी.
कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि वैक्सीन ‘कोवावैक्स’ का परीक्षण चल रहा है यह 3 साल या उससे अधिक उम्र वाले बच्चों को कोविड-19 के खिलाफ पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि बच्चों में अभी तक कोविड के बहुत गंभीर केस सामने नहीं आए हैं हमारे लिए ये सौभाग्य की बात है कि अबतक कोरोना से बच्चों के लिए कोई घबराने की बात सामने नहीं आई है.
 आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में कहा था कि नए कोविड-19 वैरिएंट ओमिक्रॉन पर टीकों की प्रभावशीलता पर अध्ययन चल रहा है एक बार जब विशेषज्ञ अपनी राय दे देंगे, तब बूस्टर डोज पर फैसला लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा था कि देश को अपने वैज्ञानिकों पर भरोसा है उचित शोध के बाद उनके सुझावों के आधार पर बूस्टर नीति आगे बढ़ेगी.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।