Health Tips | काले नमक के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे | Cholestrol | Blood Pressure | Fat |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

काला नमक अपने आप में औषधीय गुणों से पूरी तरह भरपूर होता है। काले नमक में तकरीबन 80 तरीके के खनिज पर्दाथ पाए जाते है। पेट का हाजमा सुधारने में काला नमक बहुत ज्यादा उपयोगी होता है। काला नमक मोटापे, उच्च रक्तचाप, जोड़ों में दर्द जैसी तमाम बीमारियों को दूर करने में बहुत सहायक होता है। देखिये काला नमक के फायदे | काले नमक में सुगंध सल्फर के सॉल्ट के कारण आती है।

काला नमक नाम से भले ही काला हो लेकिन इसके फायदे जानकर आप पूरी तरह हैरान हो जाएंगे। – काला नमक हमें अच्छी नींद लाने में बहुत मदद करता है। – जोड़ों के दर्द को ठीक करने में काला नमक काफी उपयोगी साबित होता है। गर्म पानी में काला नमक मिलाकर दर्द वाले हिस्से में सिकाई करने से दर्द से बहुत जल्द आराम मिल जाता है। – काले नमक से बने गर्म पानी की भाप से कफ, बलगम और खांसी दूर करने में काफी सहायता मिलती है। – काले नमक में काफी मात्रा में खनिज पदार्थ होते हैं। इनमें से कई एंटीबैक्टीरियल का काम करते हैं, जिससे हमारे शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया का नाश होता है। – काला नमक और लाल टमाटर का मिश्रण बालों पर लगाने से रूसी शीघ्र ही गायब हो जाती है। – दिल की बीमारी और उच्च रक्तचाप वाले मरीजों के लिए साधारण नमक की बजाय काला नमक काफी फायदेमंद है। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल और शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
13 Comments