Health Tips – प्रतिदिन पैदल अवश्य चलना चाहिए, शरीर को मिलते है कई चमत्कारिक लाभ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Health News. दिनभर घर के या ऑफिस के काम में व्यस्त रहने के कारण हम जब अपने शरीर को स्वस्थ रखने का विचार करते हैं तो उदास हो जातें हैं क्योंकि हमारे पास व्यायाम या कसरत का समय नहीं होता और ऐसी दिनचर्या भी नहीं होती। पर क्या आप जानते हैं एक ऐसा सरल तरीका है जिससे आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं, वह है पैदल चलना।

आइए जानते हैं पैदल चलने के फायदे –

1. पैदल चलने से हमारे शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन की मांग बढ़ती है जिसके कारण ओक्सिजेन सप्लाई बढ़ जाता है। इसके कारण ब्लड वेसेल्स सुचारु रूप से कार्य करने लग जाते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि हमारा हृदय स्वस्थ रहता है।

2. पैदल चलने से हमारा पाचन तंत्र सुधरता है। भोजन के बाद आधे घंटे पैदल चलना ही चाहिए। जब हम पैदल चलते हैं तो हमारे सभी अंग कार्य करते हैं जिसके कारण सभी अंगों को ऊर्जा की आवश्यकता होती है और भोजन उन्हें वह पहुँचाने का कार्य करता है। इस कारण पाचन तंत्र भी सुधरने लगता है।

3. प्रतिदिन पैदल चलने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है जिसके कारण डायबिटीज होने की संभावनाएं कम हो जाती है। डायबिटीज होने का मूल कारण शरीर में ग्लूकोज की मात्रा अधिक हो जाना होता है, और यह ग्लूकोज पैदल चलने से संतुलित मात्रा में रहता है।

4. पैदल चलने से मोटापा भी कम होता है। जब हम नियमित रूप से प्रतिदिन चलते हैं तो हमारा शरीर नया फैट बनाना बंद कर देता है और रोज चलने से वह धीरे-धीरे कम होने लगता है, इससे आपका मोटापा कम होता है बस आपको खानपान पर थोड़ी लगाम की जरूरत होती है।

5. पैदल चलने से हमारी मांसपेशियां और हड्डियां दोनों मजबूत होती है। पैदल चलने से दो हड्डियों के बीच फ्लूड बनता है जो पोषक तत्वों का काम करता है। ऐसा कहा जाता है कि जितना आपकी मांपेशियों और हड्डियों का मूवमेंट होता हिअ उतनी ही यह मजबूत होती है , और पैदल चलने में आपकी स्पाइन से लेकर घुटने तक सभी प्रमुख जोड़ों की क्रिया होती है।

6. पैदल चलने से ब्लड-प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। एक शोध में ऐसा कहा गया है कि यदि आप प्रतिदिन 1 हजार कदम चलते हैं तो आपका बीपी 0.45 अंक कम होता है।

7. जब हम पैदल चलते हैं तो हमारे दिमाग में एंडोर्फिन नामक हार्मोन बनता है। इसे फील गुड हार्मोन भी कहते हैं। इससे हम सकारात्मक बदलाव महसूस करते हैं। जिन्हें डिप्रेशन और तनाव की समस्या होती है उन्हें तो प्रतिदिन पैदल अवश्य चलना चाहिए।

8. जब हम प्रतिदिन पैदल चलते हैं तो इससे हमारी याददाश्त भी बढ़ती है। पैदल चलने से हमारे दिमाग का हिप्पोकैंपस सुचारु ढंग से कार्य करने लगता है। यह हिस्सा नई स्मृतियों को बनाने और याददाश्त रखना होता है। पैदल चलने से हिप्पोकैंपस तंत्रिका ढंग से कार्य करने लगती है।

9. पैदल चलने से हमारी नींद न आने की समस्या का भी इलाज होता है। जब हम पैदल चलते हैं तो इससे हमारे सभी अंगों का प्रयोग होता है, जिसके कारण हमारी ऊर्जा की खपत होती है और हम थकते हैं। जब शरीर थकता है तो उसे आराम की आवश्यकता होती है और फिर नींद भी अच्छी आती है।

10. जब हम पैदल चलते हैं तो इससे हमारी इम्युनिटी भी बढ़ती है। जैसा हम ऊपर बता चुके हैं कि पैदल चलने से शरीर में ऑक्सीजन की मांग बढ़ती है और जब अधिक ऑक्सीजन शरीर में जाती है तो रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।