Press "Enter" to skip to content

Health Tips | ये घरेलू उपचार Thyroid की समस्या दूर करने में मदद करेंगे | Home Remedies |

थायरॉइड से सम्बन्धित बीमारी अस्वस्थ खान-पान और तनावपूर्ण जीवन जीने के कारण होती है। आयुर्वेद के अनुसार, वात, पित्त व कफ के कारण थायरॉइड संबंधित रोग होता है। जब शरीर में वात एवं कफ दोष हो जाता है तब व्यक्ति को थायरॉइड होता है। आप थायराइड का इलाज करने के लिये आयुर्वेदिक तरीकों को आजमा सकते हैं। आयुर्वेदीय उपचार द्वारा वात और कफ दोषों को सन्तुलित किया जाता है।

अच्छी बात तो यह है कि आप थायरॉइड का घरेलू उपचार भी कर सकते हैं। अदरक : अदरक पौटेशियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक खनिजों में समृद्ध है और इन्फ्लेमेशन से निपटने में मदद करता है। अदरक की चाय लेना सबसे आसान है। विटामिन डी : विटामिन डी की कमी से थायराइड की समस्या हो सकती है। शरीर इसे केवल सूरज के संपर्क में आने पर ही पा सकता है, इसलिए रोजाना 15 मिनट धूप लें। इससे रोगों से लड़ने की क्षमता भी बेहतर होगी। कुछ खाद्य पदार्थ जो विटामिन डी से भरपूर होते हैं, वे हैं डेयरी उत्पाद, तिल, संतरे का रस और अंडे की जर्दी। यदि शरीर में विटामिन डी का स्तर बहुत कम है, तो सप्लीमेंट्स आवश्यक होगा। दही और दूध का सेवन- थायराइड की समस्या से गृसित लोगों को दही और दूध का इस्तेमाल अधिक से अधिक करना चाहिए। दूध और दही में मौजूद कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन्स थायराइड से ग्रसित पुरूषों को स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं। मुलेठी का सेवन- थायराइड के मरीजों को थकान बड़ी जल्दी लगने लगती है और वे जल्दी ही थक जाते हैं। एैसे में मुलेठी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। मुलेठी में मौजूद तत्व थायराइड ग्रंथी को संतुलित बनाते हैं। थकान को उर्जा में बदल देते हैं। मुलेठी थायराइड में कैंसर को बढ़ने से भी रोकता है। बादाम : थायराइड के स्वास्थ्य लिए बादाम सबसे उपयुक्त हैं। यह प्रोटीन, फाइबर और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है। बादाम में सेलेनियम होता है जो थायराइड हेल्दी न्यूट्रिएंट है। यह मैग्नीशियम में भी बहुत समृद्ध है जो थायरायड ग्रंथि को आराम से काम करने में मदद कर सकता है। गेहूं और ज्वार का इस्तेमाल- थायराइड ग्रंथी को बढ़ने से रोकने में गेहूं और ज्वार का इस्तेमाल भी मददगार हो सकता है। गेहूं और ज्वार आयुर्वेद में थायराइड की समस्या को दूर करने का बेहतर और सरल प्राकृतिक उपाय है। इसके अलावा यह साइनस, उच्च रक्तचाप और खून की कमी जैसी समस्याओं को रोकने में भी प्रभावी रूप से काम करता है।

Spread the love
More from Health NewsMore posts in Health News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *