अगर आप अपने लुक को और भी अधिक स्पाइस अप करके स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको कुछ डिफरेंट स्टाइल के सनग्लासेस को अपने लुक का हिस्सा बनाना चाहि मौसम चाहे कोई भी हो, लेकिन महिलाएं अक्सर सनग्लासेस पहनना पसंद करती हैं। इसके कारण उनका लुक एकदम से बदल जाता है और फिर हर किसी का ध्यान उनके ग्लासेस पर ही जाता है। इसी वजह से अक्सर आउटिंग के समय या फिर घर से बाहर निकलते समय भी महिलाएं सनग्लासेस पहनती हैं।
जहां एक ओर यह उनको एक चिक लुक देता है, वहीं दूसरी ओर उनकी आंखों की सूरज की हानिकारक किरणों से भी रक्षा करता है। जिस तरह अपनी स्किन को सूरज से प्रोटेक्ट करने के लिए आप सनस्क्रीन का सहारा लेती हैं, ठीक उसी तरह, आंखों की रक्षा करने के लिए सनग्लासेस पहनना काफी अहम् माना गया है। वैसे अगर आप सनग्लासेस की मदद से अपने लुक को स्पाइसअप करना चाहती हैं और आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप किस तरह के सनग्लासेस पहनें तो चलिए आज हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं। आज हम आपको मार्केट में मिलने वाले डिफरेंट तरह के सनग्लासेस के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप अपने लिए एक बेहतरीन सनग्लासेस आसानी से खरीद पाएंगी-एविएटर सनग्लासेस :- एविएटर सनग्लासेस को पहले पुरुषों के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसे महिलाएं भी उतना ही चाव से पहनती हैं। वुमन एविएटर सनग्लासेस की खासियत यह होती है कि आमतौर पर इसका लेंस थोड़ा बड़ा होता है और यह कई funkier कलर्स में मिलता है, जिसके कारण यह महिलाओं के लुक को और भी खास बनाता है।ओवर साइज्ड सनग्लासेस :- ओवर साइज्ड सनग्लासेस किसी भी महिला पर बेहद क्लासी और शानदार लगते हैं और सूरज की किरणों से आपको अधिकतम सुरक्षा प्रदान करते हैं। इन ओवरसाइज्ड सनग्लासेस में आपको कई डिफरेंट शेप्स जैसे राउंड, ओवर यहां तक कि जियोमेट्रिक शेप्स लेंस भी मिल जाएंगे। इस तरह आप अपनी पसंद व फेस शेप के अनुसार (चेहरे की शेप के हिसाब से करें मेकअप) इन्हें चुन सकती हैं।कैट आई सनग्लासेस :- यह एक ऐसे सनग्लासेस हैं, जो कभी भी फैशन से आउट नहीं होते। इनका अपना एक अलग ही चार्म है। इसमें फ्रेम कॉर्नर से थोड़े शार्प होते हैं, जो आई लुक (काजल से नया आई लुक) को पूरी तरह बदल देते हैं। वैसे तो इसे कोई भी महिला पहन सकती हैं, लेकिन राउंड और ओवल फेस पर यह बहुत ही अच्छे लगते हैं।स्क्वेयर सनग्लासेस :- स्क्वेयर सनग्लासेस भी हमेशा ही ट्रेंड में बने रहते हैं। वैसे तो इस तरह के सनग्लासेस को कोई भी महिला पहन सकती हैं, लेकिन ओवल व राउंड फेस पर यह अधिक अच्छे लगते हैं। वहीं अगर आपका फेस शेप डायमंड, रेक्टेगुलर या फिर लॉन्ग है तो आपको इस शेप के सनग्लासेस को पहनने से बचना चाहिए।
Be First to Comment