इंदौर में भी कृषि कानून का विरोध 3 घंटे हाईवे जाम | highway jam in protest against agricultural law

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

किसान आंदोलन के समर्थन में 3 घंटे इंदौर में हाईवे जाम, राऊ पिगडंबर रोड पर धरना, हाईवे पर जमा होने लगे किसान |

कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने वाले किसान शनिवार को फिर आंदोलनरत हो गए। यह आंदोलन दिल्ली से बाहर देशभर में हो रहा है।

आंदोलन के समर्थन में दोपहर 12 से 3 बजे तक हाईवे पर चक्का जाम कर वाहनों को रोकने के लिए किसान सड़क पर आने लगे हैं।

इंदौर में भी बड़ी संख्या में महाराणा प्रताप चौराहा, राऊ पिगडंबर एबी रोड पर किसान हाईवे जाम करने पहुंचे हैं। वे 3 घंटे तक हाईवे पर रहेंगे। किसानों ने कहा है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ही रहेगा।

[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी तीन कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत हैं।

आंदोलन के दौरान अब तक 180 किसान शहीद हो गए हैं, लेकिन सरकार किसानों को सुनने के लिए तैयार नहीं है। इसी कड़ी में अब इंदौर में एबी रोड पर भी किसानों द्वारा चक्का जाम किया जा रहा है।

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रवक्ता आशीष भैरम ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में चक्का जाम किया गया है।

महाराणा प्रताप चौराहा, राऊ पिगडंबर एबी रोड पर बड़ी संख्या में किसान जुटे हैं। महासंघ के संभागीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ठाकुर व जिला अध्यक्ष राजकुमार पाटीदार की अगुआई में दोपहर 3 बजे तक एबी रोड पर चक्का जाम है।

इसके बाद सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की जाएगी। किसानों को जागृत किए जाने की कड़ी में मध्यप्रदेश के हर जिले में महापंचायत का दौर भी शुरू हो गया है ।[/expander_maker]

Image result for kisan andolan

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
18 Comments