पीएम या सरकार पर सवाल उठाए जाते तो देश पर हमला मान लिया जाता है, मैंने कभी देश का अपमान नहीं किया: राहुल गांधी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

लंदन। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिए गए अपने भाषण पर सफाई दी है। राहुल ने कहा है कि उन्होंने कभी भी अपने देश का अपमान नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री या सरकार पर जब भी सवाल उठाए जाते हैं तो यह देश पर हमला मान लिया जाता है। दरअसल, राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज बिजनेस स्कूल में कहा था कि नरेंद्र मोदी भारत की बनावट को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने अपने फोन में इजरायली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस होने का भी दावा किया था। उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई थी और भारत को विदेश में बदनाम करने का आरोप लगाया था।
राहुल गांधी ने लंदन में इंटरनेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में कहा कि जब भी प्रधानमंत्री और सरकार पर कोई भी सवाल उठाए तो उस पर हमला होता है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मुझे याद है कि आखिरी बार पीएम मोदी जब विदेश गए थे तो उन्होंने कहा था कि आजादी के 70 साल बाद भी भारत में कुछ नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत में भ्रष्टाचार है। ये सब बातें उन्होंने विदेश में कही थी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे यह भी कहा कि मैंने कभी भी अपने देश का अपमान नहीं किया और ऐसा कभी भी नहीं करूंगा। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि जब वो ये कहते हैं कि 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ तो क्या ये हर भारतीय का अपमान नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि नरेंद्र मोदी के पास जादू की छड़ी है, नरेंद्र मोदी स्टाइल, वन मैन, इससे कोई समाधान नहीं निकलेगा। ऐसी कोशिशों के नतीजों को भी आपने देखा ही है।
राहुल ने बीजेपी और आरएसएस को हराने के लिए सभी विपक्षी ताकतों को एक साथ आने की भी अपील की। राहुल ने कहा कि बड़े देशों में समस्याओं का समाधान लोगों के साथ काम करके मिलता है। सिर्फ एक आदमी समस्याओं को हल कर देगा, यह बिलकुल भी कारगर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी और आरएसएस को हराना है तो सभी विपक्षी दलों और शक्तियों को एक मंच पर आना होगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।