Indor Crime: शातिर बदमाश मराठा को NSA के तहत निरूद्ध किया |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बदमाश टोनी उर्फ सुनील के विरुद्ध थाना चंदन नगर पर पूर्व में लगभग एक दर्जन अपराध दर्ज हैं | बदमाश को केंद्रीय जेल इंदौर में निरुध्द कराया गया। थाना चंदन नगर द्वारा क्षेत्र के शातिर बदमाश टोनी उर्फ सुनील पिता नारायण मराठा निवासी रामबलराम नगर हाल प्रजापत नगर इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। बदमाश टोनी उर्फ सुनील के विरुद्ध थाना चंदन नगर पर लगभग 13 अपराध दर्ज हो चुके हैं बदमाश मुख्तियार के विरुद्ध पूर्व में भी कई बार एनएसए व जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी है|

फिर भी बदमाश की आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आई है अतः थाना चंदन नगर पुलिस ने पुनः बदमाश टोनी उर्फ सुनील मराठा पर रा.सु.का की कार्यवाही हेतु प्रकरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक पश्चिम के द्वारा जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा था, जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त बदमाश को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल इंदौर में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में बदमाश को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक योगेश सिंह तोमर, हरेंद्र यादव,सुरेश यादव, कटारे की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
21 Comments