Indore BRTS पर दौड़ी बसें, सवारी कम, नियम छू मंतर |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

कलेक्टर इंदौर के आदेश से बीआरटीएस पर लोक परिवहन (आई बसों) का संचालन सुबह आठ से रात 12 बजे तक प्रारंभ हो गया है | इसके पहले सुबह पांच से आठ बजे के बीच आम व्यक्ति कॉरिडोर में मॉर्निंग वॉक, साइकिलिंग करते नजर आये | 167 दिनों से खड़ी बसों में आज पूरी तरह से साफ़ सफाई नहीं थी. लोगो को जानकारी के अभाव में पूर्ववत सवारी भी नहीं है, बस में यात्रा करने वाले हर यात्री, कर्मचारी, ड्राइवर को मास्क पहनना अनिवार्य है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू हुए लॉकडाउन से बसें बंद हुई थी। लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो गई। लेकिन बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ। बस संचालकों ने प्रदेश सरकार से मांग की, कि लॉकडाउन व उसके बाद की अवधि में बसें नहीं चली। तो उस अवधि का टेक्स माफ़ किया जाये | ज्ञात हो कल हुई बैठक में कलेक्टर ने बताया कि बस आनर्स एसोसिएशन की समस्याओं को राज्य शासन द्वारा गंभीरता से लिया गया। उनसे सतत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बस आनर्स एसोसिएशन की समस्याओं के निराकरण के संबंध में की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई। बस आनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि‍ इंदौर संभाग में बसों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। इंदौर से भोपाल वाल्वों बस सर्विस भी शुरू हो जायेगी। बैठक में तय किया गया कि इंदौर में पहले बीआरटीएस पर आई बस शुरू की जा रही है। इसके बाद सिटी बस का संचालन शुरू किया जायेगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
16 Comments