कलेक्टर इंदौर के आदेश से बीआरटीएस पर लोक परिवहन (आई बसों) का संचालन सुबह आठ से रात 12 बजे तक प्रारंभ हो गया है | इसके पहले सुबह पांच से आठ बजे के बीच आम व्यक्ति कॉरिडोर में मॉर्निंग वॉक, साइकिलिंग करते नजर आये | 167 दिनों से खड़ी बसों में आज पूरी तरह से साफ़ सफाई नहीं थी. लोगो को जानकारी के अभाव में पूर्ववत सवारी भी नहीं है, बस में यात्रा करने वाले हर यात्री, कर्मचारी, ड्राइवर को मास्क पहनना अनिवार्य है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू हुए लॉकडाउन से बसें बंद हुई थी। लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो गई। लेकिन बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ। बस संचालकों ने प्रदेश सरकार से मांग की, कि लॉकडाउन व उसके बाद की अवधि में बसें नहीं चली। तो उस अवधि का टेक्स माफ़ किया जाये | ज्ञात हो कल हुई बैठक में कलेक्टर ने बताया कि बस आनर्स एसोसिएशन की समस्याओं को राज्य शासन द्वारा गंभीरता से लिया गया। उनसे सतत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बस आनर्स एसोसिएशन की समस्याओं के निराकरण के संबंध में की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई। बस आनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इंदौर संभाग में बसों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। इंदौर से भोपाल वाल्वों बस सर्विस भी शुरू हो जायेगी। बैठक में तय किया गया कि इंदौर में पहले बीआरटीएस पर आई बस शुरू की जा रही है। इसके बाद सिटी बस का संचालन शुरू किया जायेगा।
Be First to Comment