Indore Corona Update: इंदौर में कोरोना के 386 नए संक्रमित मिले | Corona Blast

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

देश में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में संक्रमण की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 386 संक्रमित मिले। पिछले साढ़े पांच महीने के दौरान एक ही दिन में मिले संक्रमितों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। जिले में कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 17547 हो गई है। इनमें से 467 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के आईआईपीएस के असिस्टेंट प्रोफेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे गुरुवार तक संस्थान आ रहे थे। 11782 लोग ठीक होकर घर लौटे :- सोमवार देर रात 2959 सैंपलों की जांच में 386 मरीज संक्रमित मिले। जबकि 2544 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 26 मरीज रिपीट पाॅजिटिव आए। वहीं, 3 सैंपल रिजेक्ट कर दिए गए। अब तक 2 लाख 55 हजार 754 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 17547 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 11782 लोग जहां ठीक होकर घर लौटे।

वहीं, 467 की मौत हो गई। सबसे बड़ी चिंता की बात लगातार एक्टिव मरीजों का बढ़ना है। अब तक 5258 मरीज या तो होम आइसोलेशन में हैं या फिर अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवा रहे हैं। विजय नगर और जिला जेल एरिया में कोरोना ब्लास्ट सोमवार रात एक बार फिर से विजय नगर क्षेत्र में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां पर 10 नए मरीज मिले हैं। इतने ही मरीज जिला जेल एरिया और सुदामा नगर में भी मिले हैं। इसके अलावा वल्लभ नगर में तो सुखलिया में 8 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। ऊषा नगर एक्टेंशन में 7, खातीवाला टैंक और दुर्गा काॅलोनी में 6 तो बिजलपुर मेन रोड, स्कीम नंबर 71, साउथ तुकोगंज, स्कीम नंबर 78 में 5-5 मरीज मिले हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
9 Comments