Indore Crime News – महिला की संदिग्ध मौत में 3 साल का बेटा बोलापापा ने गला दबाया और डंडे से मारा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News.इंदौर के गांधीनगर थाने इलाके में एक महिला की हत्या का आरोप उसी के पति पर लगा है। इसका गवाह उस शख्स का ही 3 साल का बेटा है। मासूम ने कहा कि पिता ने रात में डंडे से पिटाई करने के बाद मां का गला दबा दिया। शराब के नशे में वह कह रहे थे कि तूने गंदा खाना क्यों बनाया और डंडे से देर तक पीटते रहे। पुलिस इस मामले को अभी संदिग्ध मान रही है। परिवार वालों के बयान अभी थाने में नहीं हुए हैं।

गांधीनगर TI संतोष यादव ने बताया कि फ्रेंड्स कालोनी बांगड़दा क्षेत्र में रहने वाली सोनू उर्फ यशोदा पति विनोद पाटीदार की लाश घर में मिली है। अभी स्पष्ट नहीं है कि मौत कैसे हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, यशोदा की बुआ के लड़के का कहना है कि उसकी शादी के बाद से ही विनोद प्रताड़ित करता था। उसका एक तीन साल का बेटा प्रद्युम्न और बेटी मानसी है। बेटे का कहना है कि रात को अच्छा खाना नहीं बनने पर पापा ने मम्मी को पाइप और डंडों से पीटा था, इसके बाद गला दबा दिया था। पति विनोद लोहा मंडी में काम करता है। दोनों के बीच कई दिनों से अनबन भी चल रही थी। अनबन के बारे में पहले भी यशोदा ने मायके वालों को बताया था कि पति धमकाता है कि अब तेरी लाश ही यहां से निकलेगी। पुलिस प्रद्युम्न के बयानों को भी आधार मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। जब तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आती, तब तक मौत को लेकर कहा नहीं जा सकता। यशोदा के मायके वालों के बयान भी अहम होंगे। यशोदा की बुआ के लड़के का कहना है कि उसकी मौत गला दबाकर होने की बात प्रद्युम्न ने वीडियो में भी कही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।