Indore Crime | पुलिस रेड में 20 लड़के और लड़कियां रात में शराब Party करते मिले |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मामला इंदौर का है कोरोना काल में भी लोग कानून की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कनाड़िया क्षेत्र की एम्पीयर स्टेट कॉलोनी में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक बंगले में रात में 20 से ज्यादा युवक-युवतियां शराब पार्टी कर रहे थे। रहवासियों के विरोध के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। यहां 12-14 लड़के और 6 से ज्यादा लड़कियां मिलीं। इन सभी को पुलिस गाड़ी में बिठाकर थाने ले आई।

यहां लड़कियों को समझाइश देने के बाद घर जाने दिया। वहीं, लड़कों को थाने पर रात्रि कर्फ्यू के तहत कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए बिठा लिया। कालोनी के पदाधिकारियों ने बताया कि 20 के करीब लड़के-लड़कियां थीं। कई गाड़ी यहां पर आई थीं। हमारे गार्ड ने बोला कि यहां से गाड़ी हटा लो तो उन्होंने गाड़ियां नहीं हटाईं। और विवाद करने लगे। इसके बाद पुलिस को कॉल किया। दो पीसीआर वैन आईं और अलग-अलग गाड़ियों में बिठाकर लड़के-लड़कियाें को लेकर चली गई। इनका कहना है कि आए-दिन पार्टियां यहां होती हैं। चार दिन पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस बंगले का महेश नाम का मालिक है, जो ऑनलाइन बुकिंग करता है। यहां काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह चार-पांच साल से काम कर रहा है। मकान मालिक मुंबई में रहते हैं। पूरी बुकिंग ऑनलाइन होती है। लोग आते हैं, पार्टी करते हैं। इस सप्ताह में ही दो बार पार्टी हो गई। आज भी पार्टी चल रही थी। करीब 20 लोग थे। इनमें लड़कियां भी थीं। थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि बिचाैली मर्दाना स्थित एम्पायर एस्टेट कॉलोनी में पार्टी चल रही है। मौके पर पहुंचे तो बताया गया कि एक युवक का बर्थडे है। इसलिए उसके साथी मौजूद हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मकान मालिक से भी जानकारी ली जा रही है कि किस आधार पर वहां पार्टी हो रही थी। पुलिस ने वहां मिली लड़कियों को समझाइश देकर घर भेज दिया, जबकि लड़कों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
13 Comments