Press "Enter" to skip to content

इंदौर : मौसा ने नाबालिग से किया रेप फिर गलाघोंटकर कर दी हत्या

इंदौर में 17 साल की नाबालिग से उसके ही मौसा ने रेप किया फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी इतना घबरा गया कि उसने ब्लेड से खुद पर ब्लेड से कई वार किए। ज्यादा खून बहने से वह बेहोशी की हालत में वहीं गिर पड़ा। एमवाय अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे के मुताबिक द्वारकापुरी के ऋषि नगर में रहने वाली 17 साल की लड़की का शव उसके ही घर के कमरे में पड़ा मिला था। घर के कमरों और चौगान में खून बिखरा पड़ा। लड़की का मौसा खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके गले और हाथ की नसें ब्लेड से कटी हुई थी। लोगों ने पहले एंबुलेंस बुलाकर मौसा को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। एफएसएल पूरी घटना रेप और उसके बाद खुद पर हमला कर सुसाइड की कोशिश की ओर इशारा कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पिता ड्राइवर, मौसा सब्जी बेचता है

नाबालिग और उसके मौसा के घर पास-पास है। दोनों यहां करीब 9 साल से साथ रहते हैं। मौसा सब्जी बेचता है। लड़की के पिता ड्राइवर है। मां घरों में बर्तन साफ करने का काम करती है। लड़की की मौसी मजदूरी करती है। नाबालिग की दो बहनें हैं, जो घटना के वक्त मां के साथ काम पर गई थीं। आठ साल का छोटा भाई घर के बाहर खेल रहा था। आरोपी मौसा की भी एक बेटी है, जिसे पत्नी अपने साथ ले जाती है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ के बाद और बातों का खुलासा हो पाएगा।

Spread the love
More from Crime NewsMore posts in Crime News »