Indore News – पंजाब सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने इंदौर में निकाला मशाल जुलूस

sadbhawnapaati
1 Min Read

Indore News. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में पंजाब की कांग्रेस सरकार को दोषी बताते हुए कल भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इंदौर में पंजाब सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस पटेल प्रतिमा से शुरू होकर गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुआ। मशाल जुलूस में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग के साथ मोर्चा कार्यकर्ता आक्रोशित होकर नारेबाजी कर रहे थे। मशाल जुलूस में विधायक रमेश मेंदोला, अजा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दिनेश वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष रघु यादव भी विशेष रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और मशाल जुलूस के साथ पूरे समय साथ चले। वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में निकाले गए इस मशाल जुलूस में भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री रोहित चौधरी के साथ ही मयूरेश पिंगले, सौगात मिश्रा, सन्नी टूटेजा, ऋषि खनूजा, महेश बसवाल, राहुल राणे,पंकज चौधरी, अजय अग्निहोत्री, विकास यादव, पंकज फतेहचंदानी, प्रतीकसिंह बघेल, लोकेश पुरोहित, जीतू सिलावट, संदीप पटेल, निक्की चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। जुलूस के कारण आरएनटी मार्ग और रीगल चौराहे पर यातायात कुछ समय बाधित रहा।
Share This Article