Indore News – इंदौर में युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर जमकर साधा निशाना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

 

ज़ुबानी हमला कर कहा – आरएसएस दीमक की तरह काम करता है

सबसे ज्यादा गालियां मैं खाऊंगा, क्योंकि मैंने RSS की तुलना दीमक के साथ की है

Indore News.इंदौर में युवा कांग्रेस के सिंहनाद कार्यक्रम में पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने RSS पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- संघ रजिस्टर्ड संस्था नहीं है। इसकी सदस्यता नहीं है, कोई अकाउंट नहीं है। संघ का कार्यकर्ता आपराधिक प्रवृत्ति में पकड़ा जाता है, तो वह कहते हैं कि हमारा सदस्य ही नहीं है।

दिग्विजय सिंह ने कहा- नाथूराम गोडसे के भाई गोपाल गोडसे भी संघ में रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप ऐसे संगठन से लड़ रहे हैं, जो ऊपर से नहीं दिखता। जैसे घर में दीमक लगती है, उस तरह से काम करता है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं जब यह कहूंगा, तो सबसे ज्यादा गालियां मैं खाऊंगा, क्योंकि मैंने RSS की तुलना दीमक के साथ की है।

इंदौर में सोमवार को युवा कांग्रेस का ‘सिंहनाद’ कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी मित्तल, कांतिलाल भूरिया, विक्रांत भूरिया, मृणाल पंथ शामिल हुए। जिला युवा कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को दिग्विजय सिंह ने युवाओं को मूलमंत्र दिए।

उन्होंने कहा कि आरएसएस की विचारधारा नफरत की है। ये विश्व में एक विशेष वर्ग है, जो फासीवादी विचारधारा से संगठन को मजबूत करना चाहता है। हर फासीवादी संगठन पहले डर बताता है। खतरा दिखाकर डर पैदा करो और डर पैदा करके स्वयं को बताओ कि हम ही तुम्हारी रक्षा कर सकते हैं, बाकी कोई नहीं कर सकता।

दिग्विजय सिंह का दावा
सिंह बोले- आरएसएस ने संगठन के रूप में कभी धरना दिया है? कोई आंदोलन किया है? कभी किसी आम जनता, मजदूर या किसान की लड़ाई लड़ी? कभी नहीं लड़ेंगे। मैं चुनौती देता हूं संघ के बड़े से बड़े लीडर को कि वे मंच पर मुझे समझाए। कभी अल्प संख्यक इस देश में बहु संख्यक हो ही नहीं सकता। मैं दावे के साथ यह कह सकता हूं। उन्होंने कहा- गरीब परिवारों में जितनी जनसंख्या बढ़ती है, उतनी पढ़े लिखे लोगों में नहीं बढ़ती है।

इंदौर में धर्म के नाम पर उगाया जाता सबसे ज्यादा चंदा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि फासीवादी ताकतों का जिनका भारतीय संविधान में विश्वास नहीं है, महिला विरोधी है। प्रगतिशील विचारधारा के खिलाफ है। जो देश में धर्म के नाम पर गुमराह कर अपना चंदा उगाहते हैं। इंदौर शहर में जितना धर्म के नाम से चंदा लिया जाता है, शायद दूसरे शहर से नहीं लिया जाता होगा।

युवा कांग्रेसियों को दिग्विजय सिंह ने दिए मूल मंत्र
दिग्विजय सिंह यह माना कि कांग्रेस की कमजोरी रही है कि हमने युवकों को पॉलिटिकल ट्रेनिंग नहीं दी। युवाओं को पॉलिटिकल ट्रेनिंग देने की आवश्यकता है। उन्होंने युवा कांग्रेस को कई जरूरी मंत्र भी दिए।

– जो आरएसएस से डरा वो मरा, इसलिए डरो मत। – पार्टी के दिग्गज नेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ज्यादा से ज्यादा वाट्सएप ग्रुप बनाएं। – लड़कियों का सम्मान करो, कोई भी गुंडागर्दी करता है, तो उनको समझाओ। – आदिवासी युवक-युवतियों को आगे लाने की जरूरत है। उनका ट्रेनिंग प्रोग्राम कराएं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।