Press "Enter" to skip to content

Indore News – अमानक पोलिथिन पकड़ा तीस हजार रू. दंड

‘मैं हूं झोलाछाप इंदौरी’ अभियान के जरिये जहां नगर निगम इंदौर को प्लास्टिक पोलिथीन मुक्त करने की कोशिश कर रहा है। वहीं कुछ लोग अमानक (घटिया) स्तर का पोलिथीन बेच रहे हैं और इस्तेमाल कर रहे है। नगर निगम ने एक व्यापारी को अमानक पोलिथीन बेचते पकड़ा और तीस हजार रू. जुर्माना किया।
स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया ने झोन एक के वार्ड 8 में निरीक्षण कर भारती प्लास्टिक के गोदाम से 60 किलोग्राम प्लास्टिक कैरीबेग के कट्टे जब्त किए। भारती प्लास्टिक पॉलीथिन के मालिक करण खत्री रामगंज जिंसी पर तीस हजार रुपए अर्थदंड किया। दस दिन पहले भी इसी फर्म भारती प्लास्टिक पर दस हजार रूपया जुर्माना किया गया था। समझाने के बाद भी वह नहीं समझा इसलिए तीन गुना 30 हजार रू. अर्थदंड किया गया। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि घर से खरीदी के लिए निकलते समय कपड़े की थैली साथ लेकर चले। दुकानदार के कैरीबैग के भरोसे नहीं रहे।
Spread the love
More from Indore NewsMore posts in Indore News »