Indore News – टी. एल. बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय लंबित पत्रों की समीक्षा, काम में लापरवाही करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को जारी करें कारण बताओ नोटिस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News. इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में टी.एल. बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्प लाइन तथा समाधान ऑनलाइन में लंबित प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर सिंह ने सीएमएचओ डॉ. बी.एस. सैत्या को सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही दिखाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

उन्होंने ऐसे सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार जिनके राजस्व न्यायालयों में निर्धारित समय सीमा से बाहर प्रकरण लंबित पाये गये, उनको कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को समय सीमा अंतर्गत सभी लंबित प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर 100 दिवस से अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिये।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।